सदर: फैजुल्लागंज में खूनी बवाल, दो पक्षों के बीच चले ईंट-पत्थर, फायरिंग की सूचना से फैली दहशत
Sadar, Lucknow | Jun 10, 2026 लखनऊ में फैजुल्लागंज की श्याम विहार कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। झड़प के दौरान गोली चलने की भी सूचना सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।