बौंली: टोरडा गांव स्थित देवनारायण मंदिर में हुई चोरी, ग्रामीणों ने मुख्य निवाई रोड पर लगाया जाम
बौंली थाना क्षेत्र के टोरड़ा गांव के देवनारायण मंदिर में विगत रात चोरी की वारदात हुई।अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी में रखी हुई नकदी पार कर ली।ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 8 बजे से मुख्य निवाई रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।ग्रामीणों के मुताबिक प्रथम दृष्टया 2 लाख से अधिक की चोरी हुई है।बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और ग्रामीणों से समझाइश कर रही है।