पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 4 साल से फरार ट्रैक्टर चोरी के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में ट्रैक्टर चोरी के मामले में चार साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी मुल्जिम शरीफ खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्ष 2022 में दर्ज ट्रैक्टर चोरी के मामले में फरार था। डीएसटी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।