मोतिहारी: पचपकड़ी पुलिस ने नेपाली देसी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल किया ज़ब्त, तस्कर फरार
जिले की पचपकड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देसी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल को जप्त किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत ग्राम भंडार में छापेमारी किया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर लदे नेपाली देसी शराब कुल मात्रा 96 लीटर बरामद किया गया। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी बुधवार को 1:49 पर दी गई।