बहराइच: घंटाघर चौक इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका, किया प्रदर्शन
बहराइच जिले में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राहुल गांधी व सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। नेशनल हेराल्ड केस मामले में ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल होने के बाद से जगह जगह प्रदर्शन हो रहा है।