पूर्णिया पूर्व: बेलौरी में हत्या मामले में मुफस्सिल पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी वार्ड 43 सतडोभ जिल्ली घाट के समीप मंगलवार को नदी धार में बेलौरी गोढ़ी टोला निवासी सुधीर यादव का 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार का शव बरामद हुआ था।परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया था।मामले में हत्या के दो आरोपी युवक बेलौरी निवासी हरिकांत गुप्ता व मोनू कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।