पूर्णिया पूर्व: बढ़ती ठंड के कारण पूर्णिया जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक छुट्टी का आदेश दिया
बढ़ते ठंड के कारण तापमान में आई गिरावट एवं शीतलहर के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी सह दण्डाधिकारी द्वारा जिले के विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।जिला पदाधिकारी- सह-जिला दण्डाधिकारी कुन्दन कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों में वर्ग 1 से 8 तक छुट्टी दिया गया।