पूर्णिया पूर्व: मीरगंज थाना ने एक बोलेरो गाड़ी से 230.250 लीटर विदेशी शराब किया बरामद
पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी गश्ती एवं छापामारी हेतु थाना से प्रस्थान किये थे। गश्ती के क्रम में मीरगंज चौक के पास एक वाहन तेज गति से धमदाहा की ओर जा रही थी, जिसे संदेह के आधार पर पीछा कर नवटोलिया घरारी के पास गाड़ी को रोका गया तो उसमें से दो व्यक्ति निकलकर भागने का प्रयास किये जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया।