पूर्णिया पूर्व: कालिगंज में छेड़खानी के आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, की जमकर पिटाई
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालिगंज चौक के समीप छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक को बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।जिसके बाद आरोपी युवक को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अक्सर पढ़ाई करने आने जाने वाले छात्रा को छेड़खानी करता रहता था,जिसे आज रँगे हाथ दबोच लिया गया।