बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के दारागंज मोहल्ले से महिला की स्कूटी चोरी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना कस्बे के मोहल्ला दारागंज आशा देवी मंदिर के समीप से महिला रश्मि देवी पुत्री राम अवतार निवासी ग्राम हासकर थाना साढ़ जनपद कानपुर की खड़ी की गई स्कूटी चोरी हो गई। इस मामले में महिला की दी गई तहरीर पर पुलिस ने रविवार की सुबह लगभग 6:00 बजे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल तथा स्कूटी की खोजबीन शुरू कर दिया है।