महसी: अलीनगर कलां के प्रधान ने इमामगंज चौराहे पर बेचने जा रहे सरकारी खाद्यान्न को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जांच शुरू
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के अलीनगर कलां के लाभार्थियों ने कई बार ग्राम प्रधान से सरकारी खाद्यान्न को कोटेदार द्वारा बेचे जाने की शिकायत की। शुक्रवार रात करीब आठ बजे के आसपास ग्राम प्रधान गुलाम वारिस ने गांव के जिब्राइल, रहमान, जावेद अहमद, रहमान खान आदि लोगों के साथ निगरानी शुरू की। आरोप है कि कोटेदार ने धर्म कांटा से सरकारी खाद्यान्न उठाया और बेचने जा रहा था।