हमीरपुर: हमीरपुर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल
आज पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा शुक्रवार की परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने साप्ताहिक शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण के बाद अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई। साथ ही शारीरिक व मानसिक रुप से फिट व स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। यूपी 112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियन्त्रण उपकरण व अभिलेखों का निरी