धौलपुर: गुलाब बाग चौराहे पर फूल देकर की परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की पालना की गुजारिश
गुलाब बाग चौराहे पर मंगलवार को वाहन चालकों को फूल देकर यातायात नियमों की पालना की गुजारिश की गई। जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के बीच यातायात नियमों की पालना को लेकर समझाईस अभियान चलाया