धौलपुर: पिपरोन गांव के पास स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत खाना खाकर लौट रहा था घर
बसेड़ी थाना क्षेत्र के पिपरोन गांव के पास एक प्राइवेट स्कूल बस ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को लेकर ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे, जहां रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्क्युरी में रखवा दिया है।