धौलपुर: चुनावी रंजिश को लेकर युवक के साथ कुनकुटा बोरेली मोड पर मारपीट कर किया घायल
पीतमपुरा ध्रुवास गांव निवासी युवक मंगलवार को बोरेली गांव में स्थित बैंक से लेनदेन करके वापस अपने घर जा रहे। पहले से घात लगाकर बैठे आधा दर्जन लोगों ने युवक के साथ लाठी डंडों व सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया। फिलहाल युवक को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।