धौलपुर: नवीन अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, जल्द नवीन अस्पताल में शुरू करें ओपीडी
धौलपुर. शहर के मेडिकल कॉलेज व संयुक्त नवीन जिला अस्पताल में मंगलवार को जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने नवीन अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएमओ डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार को जल्द अस्पताल की ओपीडी शुरू करने को निर्देश दिए। वहीं एक सप्ताह में वहां पर ओपीडी शुरू होने की संभावना बनी हुई है।