झाझा: डीएसएम कॉलेज झाझा में छात्र-छात्राओं के लिए खुला सेहत केंद्र, स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
Jhajha, Jamui | Dec 20, 2024 स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार की पहल पर शुक्रवार की दोपहर 1 बजे डीएसएम कॉलेज झाझा में छात्र-छात्राओं के लिए सेहत केंद्र का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. अफजर शम्सी, सोनो सरकारी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने फीता काटकर किया। कॉलेज के छात्राओं के बीच 2 घंटे तक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।