झाझा: रेलवे कॉलोनी में आयोजित ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन, झाझा रेलवे विद्युत विभाग ने लोगों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
Jhajha, Jamui | Dec 20, 2024 पूर्व मध्य रेल अंतर्गत झाझा के रेलवे विद्युत विभाग के द्वारा रेलवे के कई विभागों रेलवे कॉलोनी में आयोजित ऊर्जा संरक्षण सप्ताह चलाने के बाद शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे समापन किया गया। रेलवे विद्युत विभाग के फोरमैन अनिल कुमार ने बताया कि लोगों को बिजली का उपयोग बेवजह न करने के लिए कहा गया और लोगों से बिजली बचत करने की भी अपील की गई।