बाढ़: बाढ़ के उमानाथ में वैशाखी पर्व पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान और सत्तू-गुड़ का सेवन
Barh, Patna | Apr 14, 2026 बाढ़ के उमानाथ में वैशाखी पर्व के अवसर पर लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गंगा नदी में स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना की गई एवं सत्तूआ एवं फल दान किया गया। श्रद्धालुओं ने मंगलवार लगभग 11 बजे बताया कि आज के दिन चैत्र संक्रांति है इसलिए पूजा पाठ करने आए हैं।