परागपुर: प्रागपुर नक्की में कबड्डी टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर अजय ठाकुर
Pragpur, Kangra | Mar 12, 2024 प्रागपुर नक्की में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पद्म श्री पुरस्कार विजेता व अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर अजय ठाकुर ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने इस कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कबड्डी के दाव पेंच भी बताए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें अपनी पहाड़ी भाषा को आगे ले जाने के लिए बढ़ावा देने की जरूरत है।