परागपुर: परागपुर खारियां में मोटर साइकिल और ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल, मामला दर्ज
परागपुर खारियां में मोटर साइकिल और ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार शख्स व उसकी पत्नी घायल हो गई। दरअसल, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक मदन लाल ने ट्रक चालक ओंकार को गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक व उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।