बखरी: बखरी के शकरपुरा स्कूल में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
बखरी प्रखंड के शकरपुरा प्लस टू स्कूल के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह बीईओ कुमार मुकेश ने किया। इस अवसर पर विभिन्न संकुल के नामित छात्र-छात्राओं ने विज्ञान की प्रदर्शनी लगाई। इस बीच छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।