बखरी: बखरी नगर परिषद कार्यालय में पीएम स्वनिधि योजना शिविर का आयोजन, कई लाभुकों ने किया आवेदन
बखरी नगर परिषद कार्यालय में स्वनिधि योजना हेतु शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। नगर परिषद के अध्यक्ष गीता कुशवाहा के देखरेख में विभिन्न वार्ड के दर्जनाधिक लाभुकों ने अपने-अपने आवेदन दिए। इसमें ₹10000 से ₹15000 तक के आसन ऋण मुहैया कराई जाती है। समय पर भुगतान करने पर ब्याज की सब्सिडी आदि का लाभ मिलता है।