प्रयागराज: UP बोर्ड की 12 लाख कॉपियों का मूल्यांकन 7000 परीक्षक करेंगे, DIOS ने मूल्यांकन केंद्रों का किया निरीक्षण
यूपी बोर्ड व इंटरमीडिएट परीक्षाओं का पूरे प्रदेश में 261 केंद्रों पर व प्रयागराज जिले के 10 मूल्यांकन केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से ही मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है। करीब 7000 परीक्षक 15 दिन में 12 लाख कापियों का मूल्यांकन करेंगे। आज मंगलवार को करीब 11:00 बजे Dios पी एन सिंह द्वारा मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया गया है।