सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शुक्रवार अपराह्न 4:25 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक लखीसराय जिला की कुल 4394 महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपए अंतरित की गई. ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा राशि अंतरण कार्यक्रम राज्य भर में आयोजित किया गया. पूर्वाहन 11:30 बजे समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में DM ने डीएम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.