डुमरांव: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र: मीटर जांच के बहाने घर में घुसकर छेड़खानी, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
Dumraon, Buxar | Apr 27, 2026 बिजली जांच के दौरान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने विद्युत कर्मियों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पीड़ित महिला को अबतक न्याय नहीं मिल सका है। पीड़िता ने सोमवार की दोपहर 12 बजे कहा कि विद्युत कर्मियों ने उसके और उसके सास के साथ छेड़खानी की। कारवाई करने की बजाय उसी के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है