कोंडागांव: बड़ेडोगर थाना को मिली नई कमान, राजकुमार शोरी ने संभाला पदभार, भाजपा के लोगो से की भेंट मुलाकात
कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़ेडोगर थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में राजकुमार शोरी ने पदभार ग्रहण कर लिया है।उनके पदभार संभालते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।शुक्रवार को बड़ेडोगर भाजपा मंडल के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सलाम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भेंट मुलाकात की।