सोनीपत: सोनीपत में एनजीटी नियमों की अनदेखी, ककरोई रोड पर कचरा जलाया, एक्यूआई 346 दर्ज
सोनीपत शहर में एनजीटी के निर्देशों की लगातार अनदेखी की जा रही है। दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू होने के बावजूद सोनीपत शहर में जगह-जगह पर खुले में कचरे में आग लगाई जा रही है। ककरोई रोड के साथ कई स्थानों पर सोमवार को भी कचरा जलता नजर आया। इस दौरान सोमवार को एक्यूआई सोनीपत शहर का 346 दर्ज किया गया। प्रदूषण अधिक होने की वजह से लोगों को परेशानियों क