धनौरा: गजरौला में गंगा का जलस्तर घटा, 60 गांवों में बाढ़ जैसे हालात, खेतों में 4 फीट तक पानी, फसलें जलमग्न
गजरौला में गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। तिगरी में गंगा का जलस्तर 200.50 गेज मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान से डेढ़ मीटर नीचे है। मंगलवार को बिजनौर बैराज से 1,55,365 क्यूसेक पानी गंगा नदी में छोड़ा गया। जिले के करीब 60 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। खेतों में चार फीट तक पानी भरा है। लठीरा, फरीदपुर एहतमाली, दारानगर, शीशों वाली।