धनौरा: गजरौला हाइवे पर खंभे से टकराई कार, एक बच्ची की मौत, छह लोग घायल
गजरौला रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर वापस लौटते समय एक कर बेकाबू होकर हाईवे किनारे पर खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।