धनौरा: मंडी धनोरा में दबंगों ने दलित परिवार पर किया हमला, 4 महिलाएं हुईं घायल
धनोरा थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया। घटना में एक दलित परिवार की चार महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, यह विवाद बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान शुरू हुआ। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।