धनौरा: गजरौला की चौपला पर लगा भीषण जाम, यात्री परेशान
सोमवार को थाने के सामने कई बार जाम लगा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी इंदिरा चौक से नदारद रहे। बमुश्किल जाम खुलवाया जा सका। सोमवार को गजरौला में चौतरफा जाम के हालात बने रहे। नेशनल हाईवे के अलावा बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर गजरौला थाने के सामने कई बार जाम के हालात बने। इसके अलावा चौपला, रेलवे ओवरब्रिज मार्ग पर भी जाम लगा।