बटियागढ़: नारायणपुरा के जंगल में लगी आग, वन विभाग को दी सूचना, तस्वीरें वायरल
रजपुरा क्षेत्र के नारायणपुरा के जंगल मे आग लगने का मामला सामने आया,आज बुधवार शाम 5 बजे आग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई बताया जा रहा जंगल मे अचानक आग लग गई जो फैल कर उग्र हो गई आग लगने की सूचना वन विभाग को भी दी गई है हटा वनपरिक्षेत्र और पन्ना टाइगर रिजर्व बफरजोन की सीमा के जंगलों में आग लगी होना बताई गई ,वन अमला आग बुझाने के प्रयास कर रहा है