डुमरा: रसलपुर गांव के मुसहरी टोल में करंट लगने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सीतामढ़ी | जिले के मुसहरी टोल में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी अमर राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमर राय बिजली बनाने के दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए।