जगदलपुर: भाजपाइयों ने कांग्रेस भवन का किया घेराव, नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को बताया अपराधी
युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। भाजपाइयों ने कांग्रेस भवन के सामने जमकर नारेबाजी की चुंकि पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस भवन के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।