सरोजनी नगर: आशियाना क्षेत्र स्थित नहर में नहाने गया एक युवक डूबा, मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम
आज शुक्रवार की दोपहर 12:30 लगभग देखने को आया कि आशियाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार क्षेत्र में इंदिरा नहर नहाने गया एक युवक अचानक डूब गया। तो इस दौरान बताया गया कि लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तो देखने में आया की मौखिक पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाते हुए नहर में युवक को ढूंढते हुए टीम नजर आई।