चांदपुर: शिवाला कला पुलिस ने गांव की युवती के साथ मुंह काला करने वाले अभियुक्त भूपेंद्र को किया गिरफ्तार
बिजनौर में आज बुधवार को शाम करीब 4:00 बजे शिवाला कला पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में अपने ही गांव की युवति से मुंह काला करने वाले भूपेंद्र को गिरफ्तार किया है। 4 जुलाई को भूपेंद्र ने युवति को पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया पीड़िता ने यह बाद परिजनों को बताई जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए भूपेंद्र को गिरफ्तार किया है