घोड़ाडोंगरी: गाताखेड़ा गांव में महिला से देवर ने की मारपीट, सारनी पुलिस ने आरोपी पर मामला किया दर्ज
घोड़ाडोंगरी तहसील के गाताखेड़ा गांव में एक महिला से उसके देवर ने मारपीट की। सारनी पुलिस ने गुरुवार को आरोपी देवर पर मामला दर्ज कर लिया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाताखेड़ा गांव में सरस्वती अखण्डे के साथ उसके देवर मुकेश ने मारपीट की। घायल महिला की शिकायत पर आरोपी देवर मुकेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है।