घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के सेंटर चौक में कार से आये कुछ लोग, युवक की पिटाई कर कार में उठाकर ले गए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
घोड़ाडोंगरी में सेंटर चौक में बीती रात कार से आये कुछ लोगों युवक की पिटाई कर कार में उठाकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद वारदात हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके ने बताया कि कार से आये कुछ लोगों युवक की पिटाई कर कार में उठाकर ले गए। घोड़ाडोंगरी से बीती रात दीपक नामक एक युवक लापता है। पुलिस दोनों मामलों को एक साथ जोड़कर भी जांच कर रही है।