घोड़ाडोंगरी: सीएचसी घोड़ाडोंगरी के कर्मचारियों ने अस्पताल के ड्राइवर के अपहरण के मामले में पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
सीएचसी घोड़ाडोंगरी के कर्मचारियों ने अस्पताल के ड्राइवर के अपहरण के मामले को लेकर गुरुवार को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल के ड्राइवर दीपक बामने का मंगलवार की रात को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। दीपक की जल्द से जल्द तलाश करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया है।