घोड़ाडोंगरी: हरदा हादसे के बाद घोड़ाडोंगरी के फटाखा गोदामो की राजस्व विभाग एवं पुलिस ने की जांच
हरदा हादसे के बाद बुधवार को घोड़ाडोंगरी के फटाखा गोदामो की राजस्व विभाग एवं पुलिस ने की जांच की। एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा एवं घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके ने फटाखा गोदामो में पहुंचकर गोदाम की व्यवस्था देखी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।