कायमगंज: नवाबगंज में पकड़ी गई ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली, ठूस-ठूसकर बैठाई गई थीं सवारियां, पुलिस ने चालक को दी नियमों की हिदायत
नवाबगंज में बुधवार रात को पुलिस गश्त कर रही थी। तभी नवाबगंज बाजार से मंझना की ओर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को रोका तो देखा जिसमें क्षमता से अधिक सवारियां ले जा रही थी।जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।पुलिस ने तत्काल सभी सवारियों को ट्राली से नीचे उतरवाया और चालक को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत देकर छोड़ दिया