हज़ारीबाग: साथ बैठकर शराब पी, फिर दोस्त को मौत के घाट उतारा
हजारीबाग में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग को लेकर आरोपी ने पहले अपने दोस्त के साथ शराब पी और फिर नशे की हालत में उसकी हत्या कर दी। तकनीकी व वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में प्रेम त्रिकोण की बात सामने आई है। पूरे मामले का खुलासा सदर एसडीपीओ ने किया।