आज दिनांक 12.07.2026 को थाना बिवार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हिमौली निवासी तौफ़ीक़ पुत्र हाफिजुद्दीन के घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना कारित की गई है। सूचना पर थाना बिवांर पुलिस एवं फील्ड यूनिट तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच के दौरान मौके पर ही चोरी के कुछ रुपये व जेवरात बरामद हो गये हैं।
वादी से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जायेगा। घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी एवं स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। बाइट क्षेत्राधिकारी मौदहा।