जिला स्तरीय समन्वय बैठक में सामाजिक समावेशन की ओर एक अनूठी पहल
जिला स्तरीय समन्वय बैठक के दौरान न्यायपालिका एवं कार्यपालिका के समन्वय से एक विशेष एवं सराहनीय पहल की गई। बैठक में निरीक्षी न्यायाधीश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अपर समाहर्ता द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के दो सदस्यों को वासगीत पर्चा प्रदान किया गया।
यह पहल केवल आवासीय अधिकार प्रदान करने तक सीमित नहीं, बल्कि समानता, सम्मान एवं सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
समाज के हर वर्ग को अधिकारों के साथ गरिमापूर्ण जीवन का अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल संवेदनशील प्रशासन और समावेशी शासन का एक प्रेरक उदाहरण है।
Khagaria, Bihar | Aug 23, 2026