Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

समस्तीपुर चकमेहसी,जितवारिया की बेटी ने दो दिनों के आशिक के प्यार के लिए माता-पिता के इज्जत के साथ की खिलवाड़ #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow

MORE NEWS

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर समस्तीपुर में दीपोत्सव का आयोजन*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर द्वारा समस्तीपुर महाविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समीप दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री विनीत कुमार ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण किया तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पिछले 78 वर्षों से राष्ट्रहित, छात्रहित एवं समाजहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। परिषद् केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं का एक सशक्त आंदोलन है। परिषद् ने सदैव छात्रों के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रवादी चिंतन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अपने दायित्वों का आत्ममंथन करने और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का अवसर है।

प्रांत फार्मा विजन सह संयोजक सिंटू पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं। विद्यार्थी परिषद् उन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास कर रही है। 

जिला संयोजक केशव माधव एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या ने कहा कि परिषद् का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, सेवा और संस्कार के भाव को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थापना दिवस का यह दीपोत्सव कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने तथा संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर समस्तीपुर में दीपोत्सव का आयोजन* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर द्वारा समस्तीपुर महाविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समीप दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री विनीत कुमार ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण किया तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पिछले 78 वर्षों से राष्ट्रहित, छात्रहित एवं समाजहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। परिषद् केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं का एक सशक्त आंदोलन है। परिषद् ने सदैव छात्रों के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रवादी चिंतन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अपने दायित्वों का आत्ममंथन करने और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का अवसर है। प्रांत फार्मा विजन सह संयोजक सिंटू पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं। विद्यार्थी परिषद् उन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास कर रही है। जिला संयोजक केशव माधव एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या ने कहा कि परिषद् का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, सेवा और संस्कार के भाव को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थापना दिवस का यह दीपोत्सव कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने तथा संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Samastipur, Samastipur | Jul 8, 2026

समस्तीपुर में डबल मर्डर से दहशत, ताबड़तोड़ फायरिंग कर चर्चित अपराधी प्रभात चौधरी और उसके साथी की हत्या, शराब कारोबार में वर्चस्व और पैसों के विवाद में हत्या की आशंका। पुलिस जांच में जुटी।
#SamastipurNews #bihar 

एंकर :समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामापुर गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके चर्चित अपराधी प्रभात चौधरी और उसके साथी बेलसंडी गांव निवासी सन्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चकमेहसी थानाध्यक्ष के साथ समस्तीपुर पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक सुनसान स्थान पर मौजूद थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक प्रभात चौधरी पर विभिन्न थानों में शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा न्यायालय परिसर में फायरिंग सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे। सूत्रों का दावा है कि शराब कारोबार में पैसों के लेन-देन और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है ।संजय कुमार चौधरी का बताना है कि वह घर से 7:00 बजे निकला है मुझे लगा कि वह गांव में किसी काम से गया है वहां से निकलने के बाद जानकारी मिलती है कि नामा पुर में गोली चला है ।मुझे अंदेशा है कि उसे घर से बुलाकर हत्या की गई है।दो लोगो की मौत हुई है जिसमें एक मेरा बेटा है ।इससे पहले 2023 में गवाही के दौरान भी उस पर फायरिंग हुई थी ।उस समय दो पुकिसकर्मी सस्पेंड हुआ था ।

समस्तीपुर में डबल मर्डर से दहशत, ताबड़तोड़ फायरिंग कर चर्चित अपराधी प्रभात चौधरी और उसके साथी की हत्या, शराब कारोबार में वर्चस्व और पैसों के विवाद में हत्या की आशंका। पुलिस जांच में जुटी। #SamastipurNews #bihar एंकर :समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामापुर गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके चर्चित अपराधी प्रभात चौधरी और उसके साथी बेलसंडी गांव निवासी सन्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चकमेहसी थानाध्यक्ष के साथ समस्तीपुर पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक सुनसान स्थान पर मौजूद थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक प्रभात चौधरी पर विभिन्न थानों में शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा न्यायालय परिसर में फायरिंग सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे। सूत्रों का दावा है कि शराब कारोबार में पैसों के लेन-देन और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है ।संजय कुमार चौधरी का बताना है कि वह घर से 7:00 बजे निकला है मुझे लगा कि वह गांव में किसी काम से गया है वहां से निकलने के बाद जानकारी मिलती है कि नामा पुर में गोली चला है ।मुझे अंदेशा है कि उसे घर से बुलाकर हत्या की गई है।दो लोगो की मौत हुई है जिसमें एक मेरा बेटा है ।इससे पहले 2023 में गवाही के दौरान भी उस पर फायरिंग हुई थी ।उस समय दो पुकिसकर्मी सस्पेंड हुआ था ।

Samastipur, Samastipur | Jul 8, 2026

भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की पहल जारी
आज दिनांक 08.07.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा एवं सुनवाई की गई। इस दौरान अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों से कुल 14 आवेदक अपने मामलों के साथ उपस्थित हुए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रत्येक मामले की क्रमवार एवं गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सुनवाई के उपरांत 03 मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिससे संबंधित पक्षों को त्वरित राहत प्राप्त हुई।
शेष मामलों में आवश्यक अभिलेखों एवं तथ्यों की विस्तृत जांच की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें अगली निर्धारित तिथि पर सुनवाई हेतु रखा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि विवादों के निष्पादन में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र न्याय मिल सके।
बैठक का उद्देश्य केवल विवादों का निस्तारण करना ही नहीं, बल्कि आपसी संवाद एवं प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी रहा।

भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की पहल जारी आज दिनांक 08.07.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा एवं सुनवाई की गई। इस दौरान अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों से कुल 14 आवेदक अपने मामलों के साथ उपस्थित हुए। अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रत्येक मामले की क्रमवार एवं गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सुनवाई के उपरांत 03 मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, जिससे संबंधित पक्षों को त्वरित राहत प्राप्त हुई। शेष मामलों में आवश्यक अभिलेखों एवं तथ्यों की विस्तृत जांच की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें अगली निर्धारित तिथि पर सुनवाई हेतु रखा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि विवादों के निष्पादन में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र न्याय मिल सके। बैठक का उद्देश्य केवल विवादों का निस्तारण करना ही नहीं, बल्कि आपसी संवाद एवं प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी रहा।

Samastipur, Samastipur | Jul 8, 2026

समस्तीपुर चकमेहसी,जितवारिया की बेटी ने दो दिनों के आशिक के प्यार के लिए माता-पिता के इज्जत के साथ की खिलवाड़ #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow - Samastipur News