पटना ग्रामीण: बिहार के 19 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट, कटिहार-किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में झमाझम बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कटिहार और किशनगंज में अतिभारी बारिश की चेतावनी है, जबकि बांका, भागलपुर और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पटना, गया समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से क