बिंदकी: बिंदकी क्षेत्र के तीन मजदूरों की गुजरात में दम घुटने से मौत के बाद शव गांव आए, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
फतेहपुर जनपद के बकेवर क्षेत्र के दिलावलपुर निवासी मासूम अली व राजकुमार एवं जाफरगंज क्षेत्र के गोदैया निवासी राजेश गौतम की गुजरात के कांडला बंदरगाह में गैस का रिसाव होने से मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह 10 बजे दिलावलपुर में माशूक अली के शव को दफन किया गया। राजकुमार के शव का गंगा नदी किनारे तथा राजेश गौतम का अंतिम संस्कार यमुना नदी किनारे बारा घाट में हुआ।