तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र में नशेड़ी युवक की शादी महंगी पड़ी, बरात सहित दूल्हा बंधक बना
तेघड़ा थाना अंतर्गत गौड़ा दो पंचायत के वार्ड संख्या छह पासवान टोला के एक नसेरी युवक को शादी रचाना काफी महंगा पर गया।जब वह नशा करके विवाह रचना चला गया। इस बात की भनक जब कन्या पक्ष के लोगों को हुई तो बरात सहित दूल्हा को बंधक बना लिया गया।जहां सोमवार की दिन के ग्यारह बजे तक सभी बंधक बने रहे। सामाजिक पंचायती के बाद हर्जाना देकर दूल्हा मुक्त हुआ।