तेघरा: रानी पंचवटी चौक के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया
रानी पंचवटी चौक के समीप पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी एवं दूसरे युवक का स्थानीय निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था।जिसकी हालत सोमवार को काफी गंभीर हो गई जिसके बाद दिन के ग्यारह बजे चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया।